किसान आंदोलन:रोड जाम करने पर 32 नामजद

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 08:52 AM (IST)

अंबाला छावनी (जतिन):नई अनाज मंडी में अम्बाला-दिल्ली जी.टी.रोड पर जाम  लगाने के मामले में अम्बाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसान यूनियन के नेताओं व अन्य पर जाम लगाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित 32 लोगों को नामजद व करते हुए केस दर्ज कर दिया है। इसके अलावा लगभग 125 से ज्यादा लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अम्बाला के डी.एस.पी. सुरेश कौशिक ने बताया कि नैशनल हाईवे जाम करने के आरोप में 32 लोगों पर पड़ाव थाने में केस दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में लगभग सवा सौ अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। जाम के लिए कुछ लोग जी.टी. रोड पर बिना नम्बरों की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भी आए थे जिसका मकसद भी जानने का पुलिस प्रयास कर रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इन पर किया केस दर्ज 
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा कर्म सिंह, कृष्ण कुमार, रूप सिंह, सुरजीत सिंह, मलकीयत सिंह, गुलाब सिंह, सोहन लाल, गुरदीप सिंह, साहब सिंह, राजू शर्मा, संजू, लालचंद सैनी, हरबंस सिंह, संजीव कुमार, राम लाल, ईश्वर सिंह, गुरमुख सिंह, गुरिंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कूड़ा राम, विक्रम सिंह, नन्हा राम, राकेश पंच, एम.एस. ढिल्लों, एम.के.चड्ढा, अभय सैनी, सुधीर राणा, किशन, सुशील मेहता, जसविंद्र सिंह और रणधीर सैनी मामला दर्ज किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static