महाशिवरात्रि का पर्व आज, शिवालय में सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 02:14 PM (IST)

करनाल(कमल मिड्ढा):कर्ण नगरी करनाल में शिवरात्रि बड़े ही धूम धाम से मनाई जा रही है। करनाल के सैक्टर-7 में स्थित कर्णेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से ही शिव भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचना शुरु हो गए थे। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कर्ण नगरी करनाल में श्रद्धा की बयार बह रही है। भोले के भक्तों पर भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। श्रद्धालु सुबह तड़के 5 बजे से ही मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। 

लोगों की मान्यता है कि भोले नाथ व माता पार्वती के विवाह की खुशी में यह पर्व   मनाया जाता है। लोग भोले नाथ शिव शंकर की प्रतिमा पर आज जल चढ़ा कर मन्नत मांगते है, जो अवश्य पूर्ण होती है। भोलेनाथ को खुश करने के लिए लोग जल अभिषेक  के साथ बिल्व पत्र, भांग व बेर आदि अर्पित करते हैं।

 

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान कुरुक्षेत्र के प्राचीन श्री स्थाणु महादेव मन्दिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओ ने पूजा की और शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की मानें तो इस प्राचीन मंदिर में पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्राचीन श्री स्थाणु मंदिर के पुजारी की मानें तो इस मंदिरर की स्थापना स्वयं ब्रह्मा जी ने की थी। इस मंदिर में श्री कृष्ण और पाण्डुओं ने भी पूजा की थी। इस मंदिर में आने मात्र से ही सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस मंदिर में आस-पास के प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static