मामा ने भांजी को नौ साल पहले बेचा, खरीदने वालों ने 8 साल तक किया रेप (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 08:03 PM (IST)

गुरुग्राम(सतीश): एक युवती के मुंहबोले मामा ने करीब नौ साल पहले उसका अपहरण करके उसे किसी और के हाथों बेच दिया, अपहरण तब हुआ था जब वह मात्र दस या ग्यारह साल की मासूम थी। उसे खरीदने वाले हैवान शादी के नाम पर उससे आठ साल तक रेप करते रहे, इस दौरान वह एक बच्चे की मां बन गई। खरीद फरोख्त का शिकार हुई पीड़िता किसी तरह उन हैवानों के चंगुल से छूटकर अपने परिवार के पास वापस लौटी और पुलिस को दी शिकायत में उसके साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। फिलहाल पुलिस ने युवती के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुडग़ांव के राजेंद्रा पार्क इलाके में बसे परिवार से करीब नौ साल पहले उनकी मासूम बेटी अंजू(काल्पनिक नाम) का अपहरण हो गया था। वह मासूम बच्ची अब करीब 21 वर्ष की हो गई, अपने घर लौट आई है। अपहरण के बाद के दिनों में मिली यात्नाएं और पीड़ा को व्यक्त करते हुए अंजू ने बताया कि, उसके मुंहबोले मामा पुष्पिंदर ने ही उसका अपहरण किया था। पहले पुष्पिंदर उसे एटा के बस स्टैंड पर संतोष को बेच दिया जिसके बाद संतोष ने उसे आगरा लाकर आगरा के अशोक को 20 हजार में बेच दिया। जिसके बाद अशोक उसे अपने साथ आगरा ले गया। 

पीड़िता अंजू ने बताया कि, अशोक ने करीब आठ साल तक उसे बंधक बनाए रखा और शादी का हवाला देकर उससे कईयों बार रेप किया गया, इस दौरान उसे डेढ़ साल की बेटी भी है। इस दौरान उसके  जेठ ने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि, वह जब अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध करती थी तो उसका जेठ (अशोक का बड़ा भाई) उससे कहता कि, 'खरीदी हुई चीज सभी इस्तेमाल करते हैं।' किसी तरह उनके उनके चंगुल से छूटकर अंजू वापस आ गई है। अंजू ने साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस मामला दर्ज करवाया है।

इस मामले में एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि, पीड़िता ने शिकायत दी है कि उसके मुंहबोले मामा ने उसे एटा में संतोष के हाथों बेच कर फरार हो गया, जिसके बाद संतोष ने पीड़िता को आगरा ले जाकर उसे अशोक नामक व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता के अनुसार, करीब 8 साल तक अशोक उससे लगातार रेप करता रहा। इस दौरान उसे डेढ़ साल की मासूम बच्ची है। पीड़िता किसी तरह अपने परिवार के पास पहुंची और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले में तफ्तीश की जा रही है, मामले में शामिल सभी आरोपियों से गम्भीरता से पूछताछ की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static