गीता जयंती महोत्सव पर हरियाणा आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, CM ने किया आमंत्रित

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2017 - 04:57 PM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रदेश में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कुरुक्षेत्र में नवंबर माह के अंत या दिसंबर माह की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाता है, जिसके लिए देश के राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि आज की भेंट में राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के संबंध में विभिन्न जानकारियां सांझा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के संंबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी 1 नवंबर, 2017 को हरियाणा गठन के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसके साथ-साथ वर्तमान सरकार के भी तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे। यदि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री हरियाणा में आते हैं तो उनका एक अपना महत्व रहेगा। गौ-रक्षा से संबंधित पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में बैठक बुलाई गई है और गौ-रक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए निर्णय लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static