अबकी बार बाढ़ को लेकर सीरियस है खट्टर सरकार!

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 03:43 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): इस बार हरियाणा सरकार बाढ़ को लेकर पहले से ही गंभीर नजर आ रही है। जिसको लेकर हरियाणा निवास में बाढ़ नियंत्रण बोर्ड अौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मानसून के दौरान बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी जिलों के जिला उपायुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक के बाद सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दी कि पिछले समय से चली आ रही करीब 200 योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें से करीब 18 परियोजनाओं को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज सरकार ने करीब 164 नई योजनाओं को मंजूरी दी है। 30 जून से पहले इनमें से करीब 120 योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने 30 जून के बजाय सभी कार्य 10 दिन पहले 20 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static