सीएम खट्टर का नया रूप, पहाड़ों की वादियों में गुनगुनाया गीत(Video)

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 11:08 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हिमाचल की वादियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नया रूप सबको पहली बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने पहाड़ों की वादियों में मंच से गीत गुनगुनाया व वहां मौजूद सभी लोग उनके पीछे-पीछे गुनगुनाने लगे। तेरी आत्मा में स्वयं भगवान है रे, मनुष्य तू बड़ा महान है, भूल मत मनुष्य तू बड़ा महान है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा भी अधिकारियों व मंत्रियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई मंत्र भी दिए।

उल्लेखनीय है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल हिमाचल की वादियों में टिंबर ट्रेल के होटल में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में गए हैं। जहां वे सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल का लेखा -जोखा और अगले 2 वर्षों के निर्धारित लक्ष्यों पर मंत्रिमंडल और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ परमाणू से करीब 8 किमी. दूर स्थित एक टूरिस्ट स्थान टिंबर ट्रेल में रुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static