नौकरी का झांसा देकर FB फ्रेंड ने युवती से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2017 - 11:37 AM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल):आदर्श कालोनी में रहने वाले एक युवक की फेसबुक पर दिल्ली में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हो गई। जिसके बाद आरोपी महिला को एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी लगवाने का झांसा देने लगा। इस दौरान आरोपी ने बहाने से महिला से रुपए भी ऐंठ लिए। एक दिन आरोपी ने नौकरी दिलवाने के बहाने महिला को यहां बुला लिया और अपने घर ले गया। घर आते ही आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया, उस समय उसने डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोपी आए दिन उसकी व उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

थाना एसजीएम नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है। उसने ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया हुआ है, अब वह भी नौकरी की तलाश कर रही है। जनवरी 2017 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर यहां की आदर्श कालोनी में रहने वाले राजेंद्र नामक युवक से हुई, आपस में बातचीत बढऩे पर दोनों की फोन पर बातें होने लगी। उसी दौरान एक दिन राजेंद्र ने अपनी बहन की शादी के बहाने उससे 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद वह उसे आए दिन ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलवाने का झांसा देने लगा। एक दिन राजेंद्र ने नौकरी लगवाने के बहाने उसे फरीदाबाद बुला लिया। एक ब्यूटी पार्लर दिखाने के बाद राजेंद्र उसे अपने घर ले गया। घर में आते ही राजेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static