नगर निगम में लोगों ने की चोर की जमकर पिटाई, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 04:32 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय):हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में लोगों ने एक चोर की जमकर पिटाई की। लोगों ने इस पूरी पिटाई को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार यमुनानगर के नगर निगम में उस वक्त हंगामा हो गया, जब निगम में आए व्यक्ति की एक चोर ने पॉकेट मार ली।
PunjabKesari
घटना की जानकारी देते हुए पंजाब सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह निगम में अपनी बेटी का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक फार्म पर साइन करवाने आया था। वह उसी के लिए लाइन में खड़ा था कि तभी अचानक किसी ने उसका बटुआ निकाल लिया। जिसमें लगभग 4500 रुपए थे। उसके शोर मचाने पर निगम के गेट पर खड़े एक व्यक्ति ने उस चोर को धर दबोचा। जिसके बाद लोगों ने चोर की धुनाई की।
PunjabKesari
वहीं उस चोर को पकड़ने वाले संदीप नाम के व्यक्ति ने बताया की वह निगम गेट पर खड़ा था कि तभी अंदर से चोर चोर का शोर सुनाई दिया। ये चोर ऑटो पर चढ़ कर भागने ही वाला था कि गेट पर खड़े व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
PunjabKesariई के बाद चोर ने ऐसी हरकत न करने की बात कहकर माफी मांगी। वहीं उसने खुद को पुलिस का रिश्तेदार बताया। इसका कहना है कि इसका रिश्तेदार अम्बाला पुलिस में कार्यरत है। वहीं लोगो ने इस चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static