किसान आंदोलन पर सियासत तेज, विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए मैदान में उतरे BJP के दिग्गज

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 08:36 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय):देश भर में किसान आंदोलन पर शुरू हुई सियासत अब हरियाणा में भी तेज हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस अलग-अलग तीन गुटों में किसानों को साधने का प्रयास कर रही है। जबकि मुख्य विपक्षी दल इनैलो पहले ही एस.वाई.एल. के जरिए किसानों के हक की आवाज उठा रही है। इन सबके बीच अब सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा ने अपने सभी मंत्री-विधायकों को मैदान में उतार दिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन लगातार विपक्षी दलों पर प्रहार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि किसानों की दुहाई देने वाले कांग्रेस और इनैलो को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

विपक्ष को माकूल जवाब देगी भाजपा:जैन
हरियाणा भाजपा और खट्टर सरकार ने किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों को जवाब देने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन का कहना है कि विपक्षी दल किसानों को झूठी सहानुभूति दिखाकर भ्रमित करने का झूठा प्रयास कर रहे हैं जबकि मोदी और खट्टर सरकार पूरी तरह से किसान हितैषी सरकार है। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में किसान कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर राष्ट्रीय किसान आयोग (एन.सी.एफ.) के अध्यक्ष प्रोफैसर एम.एस . स्वामीनाथन का समर्थन इस बात की ओर से इशारा करता है कि देश और प्रदेश में किसान हित में कितने काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफैसर स्वामीनाथन के ट्विटर से अब विपक्ष की बोलती भी बंद हो गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static