छोटी बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को दी जाए फांसी की सजा: सुनील शेट्टी

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 02:32 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): बालीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने छोटी बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें ताज्जुब है कि कोई ऐसा सोच भी कैसे सकता है। छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों की सजा केवल फांसी या फिर उम्रकैद से कम नहीं होनी चाहिए। वह रविवार को माइक्रोन पृथ्वी फाऊंडेशन द्वारा बेटी को सम्मान दिलाओ, समाज में सद्भावना लाओ के उद्देश्य को लेकर आयोजित मिनी मैराथन में भाग ले रहे थे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारम्भ करवाया।

सामाजिक सरोकार की फिल्मों को भी मिल रही सराहना: महिमा चौधरी 
बालीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि पहले रोमांटिक, एक्शन और कामेडी फिल्मों को पसंद किया जाता था लेकिन आज सामाजिक सरोकार की छोटी फिल्में भी सिनेमा हाल में देखी जा रही हैं। इसका उदाहरण टायलेट एक प्रेम-कथा है। महिलाओं के खिलाफ  हो रहे अपराध को लेकर महिमा ने कहा कि शिक्षा से ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह खेल में करियर बनाना चाहती थीं लेकिन सिनेमा की तरफ  रुख हो गया।

बेटियों को जो सम्मान नहीं देते, वे इन्सान कहलाने लायक नहीं : गुलशन ग्रोवर
बैडमैन के नाम से मशहूर बालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि खेल के साथ सिनेमा में भी हरियाणा पहचान बना रहा है। हरियाणा ने खेलों की तरह सिनेमा में भी हरियाणवी संस्कृति और बोली में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति की बालीवुड के साथ-साथ छोटे पर्दे पर डिमांड बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जो बेटियों को सम्मान नहीं देते, वे उन्हें इंसान कहलाने के लायक नहीं समझते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static