सीजन की पहली बारिश से लुढ़का पारा, फसलों को फायदा और धुंध से भी निजात

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 11:02 AM (IST)

करनाल(कांबोज): प्रदेश के विभिन्न शहरों में शुरू हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है और पारा कई डिग्री तक लुढ़क गया। सीजन की पहली बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताई जा रही है।  बारिश होने से आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम करनाल का अधिकातम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सै. दर्ज किया गया। पिछले वर्ष इन दिनों अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सै. था, जिसमें 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं अगले 72 घंटे तक हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, जींद, कैथल समेत कई इलाकों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। दिन का तापमान हिसार में 7.2 और करनाल में 7 डिग्री तक कम हो गया।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से गेहूं, जौ, सरसो, चने, आलू आदि की फसलों को फायदा होगा। इससे फसलों में फुटाव अच्छा होगा। बारिश और हवा से स्मॉग का असर कम होगा। धूल और डस्ट भी कम हो जाएगी। प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 दिसंबर को भी बरसात हो सकती है। कुल क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। बरसात के बाद रात का पारा भी कम हो सकता है। 13 और 14 को प्रदेश में सुबह के समय धुंध दस्तक दे सकती है। पहाड़ों से मैदानों की ओर कड़ाके की ठंड आएगी। इससे ठिठुरन वाली सर्दी शुरू होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static