हैवानियत की हद पार, 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप का प्रयास

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:45 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय):  हरियाणा में महिलाओं के साथ अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश में ना तो बच्चियां सुरक्षित हैं ना ही लड़कियां और ना ही महिलाएं। ताजा मामला यमुनानगर के थाना छप्पर के अतर्गत आने वाले गांव मंदार का है। यहां पर एक 60 साल की बूढ़ी औरत के साथ गांव के ही एक युवक पर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
PunjabKesari

यमुनानगर के गांव मंडार की रहने वाली 60  वर्षीय महिला सत्या देवी ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि गांव का ही रहने वाला एक बिंदु नामक व्यक्ति उसके घर उसके घर घुस आया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। उसके बाद उसको जान से मारने की भी कोशिश की। लेकिन हिम्मत जुटा सत्य देवी वहां से भाग निकली और इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी। सत्य देवी अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
 

पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव मंदार के रहने वाले बिन्दु नाम के एक व्यक्ति ने 60 साल की बूढ़ी औरत के साथ गलत काम करने की कोशिश की। इसी के चलते महिला के बयानों के आधार पर केस कर लिया गया और आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static