अब हरियाणा में 24 घंटे खुले रह सकेंगे रिटेल स्टोर: CM खट्टर

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 05:35 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने अगले महीने एक उदार रिटेल पॉलिसी बनाने की योजना बनाई है जिसमें प्रदेश में 24 घंटे (2437) स्टोर खोलने सहित विभिन्न प्रावधानों को शामिल किया जाएगा। मध्यम वर्गीय आबादी की बढ़ती संख्या और लोगों के उन्नत जीवन स्तर को देखते हुए हरियाणा में ऐसे स्टोरों की बड़ी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुबई में स्थित व्यापार जगत के दिग्गजों और विभिन्न समूहों के लीडर्स के साथ बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। 

इनमें लैंडमार्क ग्रुप, एन.एम.सी., अल माया ग्रुप, डिप्लोमैट्स सम्मिट, यू.के., हाकन एग्रो और एन.आई.एफ.टी.ई.एम. शामिल हैं, जिन्होंने हरियाणा में निवेश लाने के लिए रिटेल चावल प्रसंस्करण, निर्यात, हैल्थ केयर जैसे क्षेत्रों में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री ने लैंडमार्क ग्रुप के कर्मचारियों को कुशल बनाने में सहायता करने की पेशकश की और कहा कि राज्य एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से समूह को कर्मचारियों की आपूर्ति भी कर सकता है। हरियाणा सरकार ने जनवरी महीने में लैंडमार्क ग्रुप के लिए एक खरीददार-सप्लायर की बैठक आयोजित करने की भी पेशकश की। 

बैठक में एन.एम.सी., हैल्थ केयर ने पंचकूला में एक मैडीसिटी स्थापित करने में भी अभिरुचि दिखाई। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, दादरी, सिरसा, पानीपत, कैथल जिलों में भी नए अस्पताल परियोजनाओं की संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static