रोहतक-पानीपत NH-71A जाम, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 01:16 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज):किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन का  रोहतक में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसके चलते किसानों ने रोहतक-पानीपत NH-71A जाम किया। जाम को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि बता दें, मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली का शिकार हुए 6 किसानों की मौत व स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को लेकर किसानों ने जाम लगाया है। 


किसानों की मांगें 
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। 
किसानों का पूरा कर्ज माफ हो।
किसानों की पेंशन शुरू की जाए।
मध्य प्रदेश में किसानों पर गोलीबारी करने वालों पर मुकद्दमा दर्ज कर वहां राष्ट्रपति 
शासन लगाया जाए।

डी.जी.पी. संधु ने बताया कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। 

हुड्डा की अगुवाई में होगी आंदोलन की शुरुआत 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में होने वाले आंदोलन की शुरुआत कुरुक्षेत्र से हो गई है, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद सभी जिलों में प्रदर्शन कर किसानों का हक मांगा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static