एम.डी.यू. में महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 03:32 PM (IST)

रोहतक:एम.डी.यू. में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पी.जी.आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एक महिला ने थाना पी.जी.आई. पुलिस को शिकायत दी कि वह शुक्रवार को एम.डी.यू. में आई हुई थी। करीब 3 बजे गांव जसिया निवासी संदीप पुत्र कृष्ण वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static