रिश्वत लेता शिक्षा विभाग का सैक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 01:38 PM (IST)

यमुनानगर: विजीलैंस की टीम ने डी.ई.ओ. के कार्यालय में तैनात सैक्शन ऑफिसर को 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार जगाधरी दर्शन बिश्नोई शामिल थे। विजीलैंस की ओर से इंस्पैक्टर राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच की। जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर के निजी स्कूल की कर्मचारी राजरानी ने वी.आर.एस. ली थी। उसी के बदले में सैक्शन ऑफिसर श्रवण कुमार सैनी ने 4 हजार रुपए मांगे थे।

शिकायतकर्त्ता राजरानी के पति जगाधरी निवासी देवचंद के पास एस.ओ. के साथ की गई बातचीत की रिकार्डिग भी है। पूरी योजना बन जाने के बाद विजीलैंस को इसकी जानकारी दी गई। शुक्रवार करीब साढ़े 4 बजे पैसे देना तय हुआ। जैसे ही सैक्शन ऑफिसर ने पैसे लिए टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static