शाह से इंसाफ मांगने जा रहा पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 07:20 AM (IST)

जींद(ब्यूरो): बेटी के लिए अमित शाह से इंसाफ मांगने निकले एक पिता को उसके साथियोंं सहित गिरफ्तार कर लिया गया। वह कुरुक्षेत्र के झांसा गांव से जींद इंसाफ मांगने आया था। जनवरी में बुढ़ाखेड़ा गांव में नहर किनारे एक नाबालिगा का शव मिला था। रोहतक में लड़की का पोस्टमार्टम हुआ था। युवती के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले थे। युवती के पेट के कई अंग भी कटे थे। जांच से यह भी लग रहा था कि कई लोगों ने रेप किया।

ऐसा लग रहा था कि लड़की को डुबो कर मारा है। युवती कुरुक्षेत्र के गांव झांसा की रहने वाली पाई गई, जिन-जिन युवकों पर शक हुआ उन्हें हिरासत में भी लिया गया। इस मामले में नया मोड़ तब आया कि जब पुलिस को उस युवक की लाश मिली, जिसे पुलिस इस केस का मुख्यारोपी मानकर चल रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static