वर्णिका से मिलने पहुंची शोभा ओझा, कहा- छेड़खानी करने वालों की जगह जेल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):चंडीगढ़ छेड़ाछाड़ मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा अोझा पंचकूला सेक्टर-6 में वर्णिका के घर उसे मिलने पहुंची। जहां अोझा ने वर्णिका को बहादुरी के लिए सम्मानित किया। वहीं दूसरी अौर इस मामले में सुभाष बराला के बेटे और उनके दोस्त पर बोलते हुए कहा कि लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वालों की जगह जेल है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का बेटी बचाअो का तो केवल खोखला नारा है, जबकि इनका सही नारा गुंडा बचाव है। बीजेपी अपने से जुड़े हर आरोपी को बचाते हैं अौर कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। 

ओझा ने कहा कि बीजेपी वाले अपने गुंडे बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह इस मामले को लेकर आज राज्यपाल हरियाणा और राज्यपाल पंजाब को मिलेंगे अौर उनके समक्ष यह मामला रखेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे गुंडों की जगह जेल में हैं। बीजेपी गुंडे बदमाशों की पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तड़ीपार हैं। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस का रोल लड़कों को पकड़ने तक ठीक था, लेकिन उसके बाद दबाव में आकर धाराएं बदलना ओर सी.सी.टी.वी. फुटेज दबाव के बाद सामने आने पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सीनियर उपाध्यक्ष रंजीता मेहता, बिमला सरोहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता भी मौजूद थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static