सिख समुदाय है राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ : विर्क

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 09:08 AM (IST)

असंध:सिख समाज जागरूक मिशन हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष मा. सोहन सिंह विर्क ने कहा कि हरियाणा का सिख समुदाय राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है और पिछले कई वर्षों से सिखों को 12 हलकों में टिकटें देने की बजाय पिहोवा या असंध विधानसभा से ही टिकट देकर उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंच का संचालन डॉ. बल्हार सिंह ने किया। विर्क ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में कई मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया और विवाह शादियों में फिजूल खर्ची न करने पर ज्यादा जोर दिया गया।

इस अवसर पर बलकार सिंह संधू सेवानिवृत्त डी.एस.पी., गुरमख सिंह, पूर्व सरपंच सुखवंत सिंह, प्रांत उप-प्रधान मोहर सिंह नम्बरदार, पूर्व सरपंच लक्खा सिंह, गुरमेल सिंह फतेहाबाद, प्रदेश सचिव सतेंद्र सिंह यमुनानगर, बलविंद्र सिंह कुरुक्षेत्र, रविन्द्र सिंह राणा फरीदाबाद, नरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह सिरसा, गुरमीत पानीपत, हरबंस ने भी अपने विचार अपने विचार रखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static