दामाद ने की ससुर की हत्या, पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 05:36 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): डेढ़ साल की बच्ची को ले जाने के लिए ससुर और दामाद के बीच हुई छीना झपटी में घायल ससुर की मौत हो गई। मृतक राजकुमार की बेटी जन्नत ने अपने पति मयंक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है। फिलहाल, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, गोपाल कालोनी की रहने वाले राजकुमार की बेटी जन्नत की शादी धोबी कालोनी के निवासी मयंक से 2015 में हुई थी। जिनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। मयंक की शराब पीने की आदत के चलते दोनों के बीच झगड़ा रहता था, जिसके चलते जन्नत एक सप्ताह से अपने मायके में रहती थी।

PunjabKesari

देर रात मयंक शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचा और बच्ची को ले जाने के लिए जन्नत व राजकुमार के साथ मार पीट शुरू कर दी। जिसमे राजकुमार को कई बार धक्के मारे, जिसके चलते राजकुमार घायल हो गया। घायल राजकुमार को पीजीआई ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

इसके बाद जन्नत ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पति मयंक ने उनके पिता राजकुमार की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी मयंक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। हालांकि आरोपी मौके से फरार है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static