लड़की को अगवा करने वाला मुंहबोला मामा नोएडा से गिरफ्तार(video)

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 11:34 AM (IST)

गुडग़ांव(ब्यूरो):9 साल की मासूम को करीब 9 साल पहले घर से अगवा कर बेचने वाले मुंहबोले मामा को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि 18 वर्ष की हो चुकी लड़की ने बीते दिन ही फेसबुक के जरिए परिजनों से सम्पर्क किया था। इसके बाद वह परिजनों के पास आई थी। इस मामले में लड़की के परिजनों ने राजेंद्रा पार्क थाना में वर्ष 2008 में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी मुंहबोले मामा पुष्पेंद्र को नोएडा से वीरवार को काबू कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

एक जगह से दूसरी जगह भटकती रही लड़की
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके मामा के गांव मैनपुरी का पुष्पेंद्र मुंहबोला मामा साल 2008 में पीड़ित लड़की के घर के सामने किराए पर रहने आया था। वह उसे उसके परिजनों को बिना बताए धनवापुर गांव स्थित राम विहार कालोनी से ले गया था और उसे यू.पी. के एटा जिले के बस अड्डे पर छोड़ दिया। इसके बाद संतोष नामक युवक उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे उसके माता-पिता के पास छोड़ देगा। वह उसे आगरा ले आया और देहलिया गांव में अशोक तिवारी नाम के व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अशोक ने उसे धमकाकर व मारपीट कर उसकी मर्जी के बिना और बिना उससे शादी किए पत्नी बनाकर रखा। पीड़िता एक महिला की मदद से अपने माता-पिता से सम्पर्क कर पाई और अपने घर पहुंची। 

अजयबीर भड़ाना, एस.एच.ओ. राजेंद्रा पार्क
आरोपी के मुंहबोले मामा यू.पी. के मैनपुरी जिला निवासी पुष्पेंद्र को नोएडा से गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपियों संतोष व अशोक तिवारी को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static