इस किन्नर को नहीं मिल रहा इंसाफ, महीनों से चक्कर काटने को मजबूर

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 05:25 PM (IST)

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग):  पलवल में एक किन्नर उसपर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महीनेभर से पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। बार-बार बोलने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इस मामले में किन्नर का आरोप है कि हमलावर साजबाज करके पुलिस को कार्रवाई नही करने देते है। साथ ही उन्होंने दुसरे पक्ष के लोगों पर लूटपाट करने के आरोप लगाए।

पलवल जिला पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने आई किन्नरों की टोली को अभी न्याय नही मिला है। इनकी एक साथी पर तीन महीने पलवल में जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें एक किन्नर को दुसरे पक्ष के गुड्डू ने उसे चाकू मारा था। उसके साथ मारपीट करने वालों में मनीं गीता, मोनू और सुखबीर शामिल थे। पीड़ित तथा उसकी गुरु बोबी बाई ने बताया कि गीता गुड्डू आदि मेरठ के रामराज के रहने वाले है और यहां आकर हस्तक्षेप करते है। वो उसे लगातार जान से मारने की धमकी देते है। 

किन्नरों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। वो लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही है लेकिन उनको न्याय नहीं मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static