हाउस टैक्स को कम करने के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 05:18 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):बल्लबगढ़ नगर निगम में फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने एक व्यक्ति की शिकायत पर छापा मार 2 इंस्पेक्टरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस फरीदाबाद के डी.एस.पी. जयवीर राठी ने बताया कि उन्हें सैक्टर 55 में रहने वाले जितेंन्द्र पाल ने शिकायत दी थी कि निगम में दो इंस्पेक्टर उनसे 2017-18 का हाउस टैक्स कम करने की एवज में 2-2 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।
PunjabKesari
जिस पर उन्होंने अपनी विजिलेंस टीम तैयार कर पूरी फिल्डिंग बिठाई और निगम कार्यालय बल्लभगढ से दोनों इंस्पेक्टरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डी.एस.पी. ने बताया कि उदयराम और अशोक नाम के दानों इंस्पेक्टरों की सर्विस अंतिम दौर में चल रही थी आने वाले 1 साल में दोनों ही रिटायर्ड होने वाले थे। 
शिकायतकर्ता जितेंन्द्र पाल की मानें तो दोनों इंस्पेक्टरों ने पहले तो 2017-18 का हाउस टैक्स करीब 72 हजार रुपए उसके बाद 42 हजार बताया। अंत में उन्होंने कहा कि हमें 2-2 हजार रुपे अलग से देने होंगे, जिससे हम हाउस टैक्स को कम से कम रुपयों में करके जमा कर देंगे। अंत में फैसला 7 हजार रुपए पर हो गया। जितेन्द्र पाल को 7 हजार हाउस टैक्स के और 4 हजार रिश्वत के देने थे। मगर जितेन्द्र पाल रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने विजिलेंस में शिकायत कर दी और दोनों इंस्पेक्टरों को रंगे हाथों गिरफ्तार करवा दिया। इसके साथ ही जितेन्द्र पाल ने कहा कि निगम में भ्रष्ट्राचार पूरे चर्म पर है प्रत्येक विभाग में बिना रिश्वत के कोई अधिकारी कार्य नहीं कर रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static