हरियाणा में वोल्वो बस पर लगे पाकिस्तानी झंडे का वायरल सच

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 02:42 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो):  आजकल लगभग पूरे देश में एक बस पर लगे हरे झंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बस में सवार दो मुस्लिम बुजुर्गो को उस झंडे पर पैर रखने और पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने को बोला जा रहा है। वो दोनों बुजुर्ग ये समझ ही नहीं पा रहे है कि ऐसा उनके साथ क्यों हो रहा है। पाकिस्तान मुर्दाबाद कहलवाने वाले लोगों का कहना है कि बस पर जो झंडा लगा है वो पाकिस्तान का है। वहीं, ये बस हरियाणा से होते हुए अजमेर शरीफ जा रही थी।

चलिए आपको बताते है कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है.. दरअसल, कभी-कभी हम कोई हरे रंग के कपड़े पर एक चांद और सितारा बना देखते है। तो अपने मन में खुद ही एक इमेज बना लेते है कि ये पाकिस्तान का झंडा है।

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बस के पीछे-पीछे चल रहे है। उन्होंने बस पर हरे रंग का झंड़ा देखकर सोच लिया कि वो पाकिस्तान का झंडा है। जिसके बाद उन्होंने बस को रूकवाया। बस में से दो सज्जन मुस्लिम बाहर निकलते है। जिन्हें कार सवार लोग गंदी और अभद्र गाली देना शुरू कर देते है।

वो उन्हें गाली दे देकर इस बात का अहसास कर देते है कि उन्होंने बस पर पाकिस्तान का झंडा लगाया है। जिसके बाद बुजुर्ग लोग काफी सहम जाते है और जैसा वो बोलते है वैसा ही करते जाते है।

दरअसल, वो झंडा एक इस्लामिक झंडा है। जैसे हिंदु धर्म में लोग भगवा रंग का झंडा अपने आराध्य भगवान के नाम पर लगाते है। हिंदु मंदिरों में आपको भगवा रंग का झंडा देखने का मिलेगा। वैसे ही मुस्लिमों का ये हरे रंग का इस्लामिक झंडा है। 

सवाल ये उठता है कि बिना किसी सम्पूर्ण जानकारी के किसी सज्जन व्यक्ति के साथ इस तरीके का बर्ताव करना सही है। लोगों से अनुरोध है कि इस तरह की कोई भी हरकत करने से पहले उस बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static