खैर तस्कर गिरोह के 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 03:34 PM (IST)

यमुनानगर (सतीश):सोमवार को एस.आई.टी. ने खैर तस्कर गिरोह के मुख्य 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एस.आई.टी. के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से 4 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अब दोनों से गहनता से पूछताछ करेगी। संभावना है कि बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। ध्यान रहे जनवरी 2017 में खैर तस्करी की वारदातों को सुलझाने के लिए एस.पी. राजेश कालिया ने सी.आई.ए.-2 के इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में एस.आई.टी. का गठन किया था। 

अब तक टीम मामले में 2 डिप्टी रेंजर, वन दारोगा व रेंज ऑफिसर समेत कई लोगों को पकड़ चुकी है। 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 20 से अधिक से लोग और काबू आ सकते हैं। एस.पी. राजेश कालिया ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के गांव कोट मुकारमपुर निवासी इरशाद व गांव ललहाड़ी कलां निवासी निसार अली खैर तस्करों के मुख्य सरगना में से एक हैं। दोनों अब तक लाखों रुपए की लकड़ी जंगल से काट कर मार्कीट में बेच चुके हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एस.आई.टी. ने दोनों खैर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ  केस दर्ज कर उन्हें बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी खैर तस्करी की बड़ी वारदातों का खुलासा कर सकते हैं। तस्करी के इस धंधे में और कौन-कौन जुड़े हंै, इसमें अधिकारियों की क्या भूमिका है इस बारे इनसे खुलासा होने की उम्मीद है।

बड़ा रैकेट है: एस.पी. 
एस.पी. राजेश कालिया ने बताया कि पुलिस की ओर से खैर तस्करी के 23 मामले दर्ज किए गए हैं। 3 अधिकारियों सहित 10 लोग पकड़े जा चुके हैं। 20 से अधिक और राडार पर हैं। यह बड़ा रैकेट है। मामलों की तफ्तीश के दौरान वही आरोपी सामने आ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि खैर तस्करी पर पूर्णतया रोक लग जाए। मौजूदा समय में काफी हद तक अंकुश लग भी गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static