योगेश हत्याकांड: सब-इंस्पैक्टर सहित 5 लोगों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 08:55 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश):शहर पुलिस ने करनाल पुलिस के सब-इंस्पैक्टर सहित 5 से अधिक लोगों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है। एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने शहर पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो उपलब्ध करवाई है। एस.एच.ओ. सुभाष चन्द्र बिश्नोई की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। डी.एस.पी. हैड क्वार्टर आदर्श दीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। 

करनाल पुलिस को दी गई थी हत्याकांड की जिम्मेदारी 
एस.एच.ओ. बिश्नोई ने बताया कि प्लाईवुड व्यापारी योगेश हत्याकांड को सुलझाने की जिम्मेदारी करनाल पुलिस को दी गई थी। 23 मार्च करीब 3.30 बजे करनाल पुलिस के सब-इंस्पैक्टर टीम के साथ टवेरा गाड़ी जिस पर नीली बत्ती लगी थी। गाबा अस्पताल के पास रुक गए। यहां पर एक महिला व 2 पुरुष आए। इस दौरान टवेरा गाड़ी की पिछली खिड़की खोली जाती है। पब्लिक मैन पैसे गिनता है। सब-इंस्पैक्टर और पब्लिक मैन के बीच लेन देन का प्रतीत हो रहा है। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में मृतक योगेश की पत्नी प्रियंका बत्तरा व उसका साथी रोहित वासी जोगिन्द्र मार्कीट भी बैठा था।

जांच अधिकारी के मुताबिक पैसे गिनने वाले प्रियंका के माता-पिता व एक रिश्तेदार है। योगेश हत्याकांड की जांच करनाल की एस.आई.टी. कर रही है। इसका नेतृत्व डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी कर रहे है। 23 मार्च को सब-इंस्पैक्टर सहित टीम प्रियंका को पेशी पर लाई थी। इस दौरान उन्हें एक दिन का रिमांड भी मिला था। इसी दिन जोगिन्द्र मार्कीट के रोहित का 2 दिन का रिमांड भी पूरा हो गया था। करनाल पुलिस दोनों को अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान यह वीडियो बनाई गई। एस.आई.टी. ने हत्या के मामले में 4 आरोपी दर्ज किए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static