2 गुटों में हुई सरेआम फायरिंग... इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 07:26 PM (IST)

जींद (सुनिल मराठा): जिले के गांव उचाना में रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षोंं ने एक दुसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते दोनों पक्षों के एक-एक शख्सों को गोलियां लग गई। घायलों को जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक ग्रुप पहले से स्टेशन के पास खड़ा था और दूसरे ग्रुप के लोग इक्कठे होकर आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अास-पास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार अभी पता नहीं चल पाया है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static