विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 12:04 PM (IST)

करनाल(ब्यूरो): विकास नगर निवासी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पंजाब के पटियाला निवासी उसके रिश्तेदारों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 6 लाख रूपए ऐंठ लिए। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदारों ने उसे अफ्रीका भेजने के लिए उससे 5 लाख रुपए ले लिए, उसके बाद उसे हवाई जहाज के माध्यम से अफ्रीका की बजाय, उसे पैरलोन आदिवासियों के देश में भेज दिया। जहां उसे अपनी जान का खतरा दिखाई दिया।

 उसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वापस आने के लिए उसे एक लाख रुपए और देने पड़ेंगे। तब उन्होंने एक लाख रुपए और दिए जिसके बाद उसे वापस इंडिया बुलाया गया वापस आने के बाद उन्होंने कहा कि उनका पैसा वापस दिया जाए तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस बारे सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि गुरविंद्र सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे कानूनन सजा दिलवाई जाएगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static