मंत्री जी हो गए लेट,जनता ने ​नहीं किया वेट .....हजारों कुर्सियां रहीं खााली

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2015 - 11:24 AM (IST)

इंद्री,(मैनपाल कश्यप) : एक कार्यक्रम में उस विचित्र स्थिति पैदा हो गए जब आयोजकों द्वारा बुलाए गए अतिथि बोलने के लिए खड़े हुए तो कार्यक्रम में बैठे लोग उठकर चलते बने। मन्त्री के बोलते वक्त तो इक्का-दुक्का लोग ही पंडाल में नजार आ रहे थे अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इसका कारण ​था कंबोज कार्यक्रम में बहुत विलंब से पहुंचे थे,जबकि लोग सुबह से बैठे थे।

राज्य मन्त्री कर्णदेव काबोज ने आज यहां कहा कि पानीपत में पत्रकारों पर हमला हो या यमुनानगर में हत्या का मामला हो सरकार कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। जनता के हितों के लिए सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता हैं। किसान देश के करीब सवा सौ करोड लोगों का पेट भरने का काम करता है, अगर किसान खुशहाल होगा तो देश समृद्ध बनेगा। सरकार द्वारा किसानों की भलाई व प्रगति के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। 

मंत्री काबोज शनिवार इन्द्री अनाज मंडी में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को बतौर मुख्यातिथि सबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कैप कार्यालय करनाल के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्रह्माकुमारी किरण बहन उपस्थित थीं। इस अवसर पर मंत्री कर्णदेव काबोज ने कृषि विभाग की ओर से 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए। 

कार्यक्रम में उस विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब आयोजकों द्वारा बुलाए गए अतिथि बोलने के लिए खड़े हुए तो कार्यक्रम में बैठे लोग उठकर चलते बने। मन्त्री के बोलते वक्त तो इक्का-दुक्का लोग ही पंडाल में नजार आ रहे थे। अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी थीं। लोगों की संया कम होने पर आयोजक दुविधा में फंस गए। आयोजकों ने कहा कि मन्त्री के देरी से आने के कारण कुछ लोग चले गए, क्योंकि लोग सुबह से बैठे थे।

 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static