महिला को अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 01:29 PM (IST)

करनाल(ब्यूरो):करनाल की महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में करनाल पुलिस ने निलम्बित कोहंड निवासी नायब तहसीलदार आनन्द रावल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सी.आई.ए. 2 ने की। विदित हो कि 29 सितम्बर को करनाल के एक पत्रकार की पत्नी की शिकायत पर करनाल सिविल लाइन्स पुलिस ने नायब तहसीलदार आनन्द रावल व उसके कुछ साथियों पर मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार नायब तहसीलदार ने पत्रकार की पत्नी और मां के नाम से अश्लील आई.डी. बनाकर और कई आपत्तिजनक सन्देश भेजने शुरू कर दिए। जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस नायब तहसीलदार की तलाश में जुटी थी और सी.आई.ए.-2 ने शनिवार को नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static