265 बे-टिकट यात्रियों से वसूला 91 हजार का जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 05:59 PM (IST)

तावडू(ब्यूरो):दिल्ली डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर की टीम की ओर से वीरवार को  रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें दिल्ली-रेवाड़ी जाने वाली करीब एक दर्जन के करीब ट्रेनों को चेकिंग के दौरान करीब 265 यात्रियों को बेटिकट पाया गया। ट्रेन के अलावा स्टेशन के अंदर सुबह से ही अभियान चलाया गया था। बेटिकट यात्रियों से करीब 91 हजार रूपये के जुर्माने की वसूली की गई। दिल्ली डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाली पैसेंजर और एक्सप्रैस ट्रेनोंका निरीक्षण किया गया। जिसमें दिल्ली से गुडगांव होते हुए लॉग रूट पर जाने वाली ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ यह अभियान चलाया।

समय-समय पर चलेगा अभियान: इस अभियान के तहत टीम ने करीब 265  बेटिकट यात्रियों को दबोचा। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से रेलवे को करीब 91 हजार रुपये की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा और इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों को किसी भी प्रकार से बक्शा नही जाएगा।36 महिलाएं भी मिली बेटिकट: टिकट चैकर रमेश कुमार ने बताया कि सिटी स्टेश पर अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया था और 10 बजे तक जारी रहा। 

उनकी टीम में शामिल सीटीआई रमेश राणा, टीपी राजपाल, लोकेश मीणा, छोटे लाल मीणा, नरेन्द्र, संदीप, नरेन्द्र तोमर, पुष्पा, एनवी लाकड़ा, सुनीता, कृष्ण, सरोज, मोहित साहित अन्य आरपीएफ की पांच सदस्यों की टीम के सहयोग से वीरवार को करीब 265 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें 36 महिलाएं भी शामिल थी। ऐसे में स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static