शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया 9 साल तक दुष्कर्म, नगदी गहने लेकर फरार

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 04:58 PM (IST)

गुरूग्राम(सतीश): गुरुग्राम के सोहना हलके में तलाकशुदा महिला से एक शख्स ने शादी का झांसा देकर 9 साल तक लगातार दुष्कर्म किया। उसके बाद जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने महिला का गर्भपात करा दिया। महिला ने जब शादी के लिए उस पर जोर दिया तो आरोपी महिला के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया आरोपी युवक उसके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने महिला के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि, वह 2008 में सोहना अपने पति के साथ रहने आई लेकिन कुछ दिनों बाद उसका अपने पति से तलाक हो गया। उसके बाद सोहना के रहने वाले रूप कुमार सैनी ने उसे दोस्ती हो गई। रूप कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ किराए के मकान पर रख लिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि, रूप कुमार ने उसके साथ 9 साल तक लगातार अपनी हवस मिटाता रहा, इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई तो उसने महिला का गर्भपात भी करा दिया। महिला की शिकायत पर सोहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 वह धारा 311 के तहत मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static