आज रेल यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 12:38 PM (IST)

यमुनानगर:रेल यात्रियों के लिए अाज का दिन भारी पड़ेगा क्योंकि अम्बाला-सहारनपुर मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों के चलते कुछ गाडिय़ों को रद्द किया गया है और कुछ गाडिय़ां जिन्हें रद्द नहीं किया गया है वे शायद रद्द हो सकती हैं। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार रविवार को गाड़ी संख्या 64502 अम्बाला कैंट से सहारनपुर जाने वाली यात्री गाड़ी को रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर से नगर डैम जाने वाली यात्री गाड़ी सहारनपुर व अम्बाला के बीच रद्द कर दी गई है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54541 मेरठ सिटी से अम्बाला कैंट जाने वाली यात्री गाड़ी सहारनपुर व अम्बाला के बीच रद्द कर दी गई है। गाड़ी संख्या 54540 अम्बाला कैंट से निजामुद्दीन जाने वाली यात्री गाड़ी को भी अंबाला कैंट और सहारनपुर के बीच रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना केवल अाज के लिए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static