जेल से छूटने के बाद भावुक हुए विकास बराला, कही ये बातें...

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 08:44 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): छेड़छाड़ मामले में पांच महीने जेल में बिताने के बाद विकास बराला बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद विकास ने सबसे पहले अपनी माता का चरण स्पर्श किया। इस दौरान विकास की मां और विकास दोनों की आंखों में आंसू छलक पड़े। जेल से बाहर आने के बाद विकास पहले मंदिर मं जाकर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी बात रखी।

विकास बराला ने अपने शबदों में कहा कि, "जब आपको पता हो कि, आपने कुछ गलत नहीं किया है आप निर्दोष हैं तो आपको किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि, "मैंने परिवार के सम्मान की चिंता में भगवान पर विश्वास रखते हुए मुझे पांच महीने तक कानूनी हिरासत में बिताना पड़ा है।" उन्होंने कहा कि, "अब मैं अपने कानून के अध्ययन पर सारा ध्यान देना चाहूंगा।" विकास ने पांच महीने का समय खराब हो जाने का दुख जताया है। विकास बराला की रिहाई के बाद के ये पहले बयान हैं।

वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में विकास बराला ने कहा कि, "मैं 100 प्रतिशत निर्दोष हूं, मैंने हिरासत के दौरान खुद को शांत एवं सकारात्मक वातावरण में रखा, इस दौरान मेरी दिनचर्या मेरी प्रार्थना और स्टडी करना थी।"

 बता दें कि, जेल से छूटने के बाद विकास ने किसी से कोई बात नहीं की।  विकास के हाथ में एक किताब थी और एक बैग था। विकास ने बस ये कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है और वो इस पर कुछ नहीं कहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static