डेरा सच्चा सौदा के बैंक खातों में 74.96 करोड़ रुपए, राम रहीम अौर हनीप्रीत के खातों में इतने?

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 10:50 AM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के विभिन्न बैंक खातों में 74.96 करोड़ रुपए मिले हैं। जबकि राम रहीम के नाम 12 खातों में 7.72 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं हनीप्रीत के 6 खातों में 1 करोड़ रुपए मिले हैं। सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपए राम रहीम की प्रोडक्शन कंपनी हकीकत एंटरटेनमेंट के 20 बैंक अकाउंट से मिले हैं।

इससे पहले डेरा सच्चा सौदा के करीब 90 बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए थे। राम रहीम के बैंक अकाउंट को भी फ्रीज किया गया है जिसमें काफी कम रकम रखी हुई थी।हनीप्रीत का बैंक अकाउंट अभी तक फ्रीज नहीं है। ये डेरा और उससे जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के उन 504 बैंक खातों की जानकारी है, जिसे हरियाणा सरकार ने संकलित किया है। इनमें ले 473 सेविंग्स और टर्म डिपॉजिट अकाउंट्स, जबकि अन्य खाते हैं।

हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में डेरा की संपत्तियों की सूची को संकलित किया है। इसमें पता चला है कि डेरा के पास सिर्फ सिरसा में 1,435 करोड़ की अचल संपत्ति है। 504 बैंक खातों में से 495 सिरसा में हैं। ज्यादातर फिक्स डिपॉजिट और संचित जमा खाते राम रहीम, उनकी बेटियों अमरप्रीत और चरणप्रीत, बेटा जसमीत, उसकी पत्नी, हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट और उसके जुड़ी संस्थाओं के नाम पर हैं। राज्य सरकार ने इन सभी खातों को जब्त कर लिया है।

सिरसा जिले में राम रहीम के नाम 12 बैंक खाते और एचडीएफसी बैंक में 11 फिक्स डिपॉजिट्स हैं। इनमें से एक 1.50 करोड़ का है। जबकि अन्य खातों में पैसा 35 साल से 95 लाख के बीच है। वहीं फरार चल रहीं हनीप्रीत के ओरियंटल बैंक अॉफ कॉमर्स में 6 बैंक खाते हैं, जिनमें से 4 संचित जमा खाते हैं। इनमें 50 लाख, 40 लाख, 3.16 लाख और 10 लाख रुपए हैं। एक बचत खाते में 64,225 और दूसरे में 3,530 रुपए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static