राम रहीम को एक अौर झटका, करीबी पवन इंसां के बाद राजेंद्र भी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): पुलिस ने राम रहीम के करीबियों अौर पंचकूला हिंसा के आरोपियों की धरपक्कड शुरू कर दी है। आए दिन पुलिस हिंसा आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं अब पंचकूला पुलिस एसआईटी ने राम रहीम की 45 मेम्बरी कमेटी के सदस्य राजेंद्र को जींद से गिरफ्तार किया है। राजेंद्र पंचकूला में हुई हिंसा का आरोपी है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी जिसके बाद कई राज से पर्दा उठ सकता है।

वहीं बीते दिन पुलिस ने राम रहीम के करीबी पवन इंसां को गिरफ्तार किया है। पवन को पंजाब के लालड़ू के पास ड्राइव इन 22 से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा ,आगजनी व राजद्रोह के मामले में पवन इंसा फरार चल रहा था। पवन कुमार इंसा के अलावा पंचकूला एसआईअी को आदित्य इंसा की भी तलाश है जो अभी फरार चल रहा है। इन दोनों पर पुलिस ने देशद्रोह के मामले दर्ज कर रखे हैं। पुलिस ने  डेरा के प्रमुख पदाधिकारियों आदित्य इंसा और पवन इंसा की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static