भविष्य में खरीदी जाने वाली सभी बसें होंगी दिव्यांग-मैत्रीः डी.एस. ढेसी

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा की सभी सरकारी व प्राइवेट बसें जल्द ही दिव्यांग-मैत्री होंगी। दिव्यांगों की यात्रा सुलभ करने के लिए हरियाणा सरकार ने यह निर्णय लिया है। परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में खरीदी जाने वाली सभी बसें दिव्यांग-मैत्री होंगी। पुरानी बसों में रैंप रखवाए जाएंगे। प्रदेश को दिव्यांग-मैत्री बनाए जाने के संबंध में  हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।

बैठक में ढेसी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जिला बस स्टैंडों पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर रखवाए जाएं। इसके अलावा, सभी पुरानी बसों में रैंप रखवाए जाएं, ताकि बसों को दिव्यांग सुलभ बनाया जा सके। ढेसी ने सभी प्राइवेट बस आप्रेटरों को भी बसों में दिव्यांगों की सुविधा प्रदान करने के लिए हिदायतें जारी करने के आदेश दिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static