फिजी के कृषि क्षेत्र को हरियाणा से सहयोग की उम्मीद:धनखड़

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 03:06 PM (IST)

झज्जर/हिसार (संजीत):फिजी ने ऐसी इच्छा जाहिर की है कि वहां हरियाणा के सहयोग से प्रदर्शन प्लाट लगाए जाएं, ताकि वहां के किसान तरक्की के रास्ते पर बढ़ सकें। यह मंशा फिजी के कृषि राज्य मंत्री वियाम पिल्लई व कृषि सचिव जितेंद्र सिंह ने जाहिर की। हरियाणा के कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा से गए शिष्टमंडल का फि जी में जोरदार स्वागत किया गया। 

फिजी में उद्योगपतियों के साथ शिष्टमंडल ने लंबी बैठक की और एक दूसरे देश के सहयोग के लिए चर्चा हुई। किसानों और कृषि के लिए किस तरह से बेहतर योजनाएं प्रदेश में लागू हों और विदेशी आधुनिक तकनीक का कैसे फायदा हो, इस उद्देश्य से 3 देशों की यात्रा पर गए कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ के नेतृत्व वाला शिष्टमंडल फि जी पहुंचा। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सफ ल बैठकों के बाद फि जी पहुंचे इस मंडल ने फिजी के कृषि राज्यमंत्री वियाम पिल्लई व कृषि सचिव जितेन्द्र सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ भेंट की। वहां के कृषि राज्य मंत्री ने हरियाणा की विकसित खेती को देखते हुए, फिजी के किसानों के लिए हरियाणा के सहयोग से प्रदर्शन प्लाट स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।

फिजी में 37 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है। यहां 19वीं शताब्दी में गन्ने की खेती के लिए ब्रिटिश गिरमिटिया के रूप फि जी ले गए थे। हरियाणा से गए शिष्टमंडल की अनेक उद्योगपतियों के साथ इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ महेन्द्र सिंह, सांसद प्रो. बिमेन प्रसाद भारतीय हाई कमिश्नर विश्वास सकपाल भी हाजिर थे। प्रतिनिधि मंडल मे  विधायक मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, चेयरमैन ऋ षि प्रकाश शर्मा व कृषि विभाग के निदेशक डी.के. बहरा ने हरियाणा की कृषि पर प्रस्तुति दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static