दहेज की मांग से तंग विवाहित ने निगला जहर, मौत

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 03:12 PM (IST)

रोहतक:दहेज की मांग के चलते मायके आई हुई विवाहिता ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पी.जी.आई. पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. डैड हाऊस में रखवा दिया। 

जानकारी के अनुसार चमारिया निवासी शिलकरराम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी छोटी लड़की आशा की शादी दिसम्बर 2016 को फरीदाबाद क इंद्रा एन्क्लेव निवासी सुमित पुत्र रणबीर के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। शादी के 2 माह बाद ही सुमित व उसके परिवार के लोगों ने दहेज के लिए उसकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। दहेज में उसका पति सुमित कार लाने के लिए उसपर दबाव बनाने लगा और उसके साथ मारपीट की। 7 मई को उसकी बेटी आशा ने दहेज की मांग के चलते नींद की गोलियां निगल ली थी। उसे फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। 3 दिन बाद वहां से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी बेटी को घर ले आया। 

18 मई की सुबह उसके उसकी बेटी के ससुर रणबीर का उसके पास फोन आया और कहा कि आप गाड़ी दे दो तो हम आशा को ले जाएंगे नहीं तो अपने पास रखो जिसके चलते उसकी बेटी ने रविवार को 2 बजे जहर निगल लिया। पता चलने पर वह उसे पी.जी.आई. लेकर आया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पी.जी.आई. पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति सुमित, सास राजवंती, ननद मनीषा व ससुर रणबीर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static