दहेज के लालची पति से तंग पत्नी ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 02:56 PM (IST)

राई:गांव असदपुर में विवाहिता को दहेज के लिए फंदे पर लटकाकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव असदपुर निवासी प्रमोद है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव असदपुर-नांदनौर निवासी प्रीति का शव सोमवार रात को घर पर फंदे से लटका मिला था। प्रीति के भाई हिसार के गांव सातरोड कलां निवासी बिजेंद्र ने उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। 

बिजेंद्र ने बताया था प्रीति की शादी जनवरी, 2015 में गांव असदपुर नांदनौर निवासी प्रमोद के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति प्रमोद, ससुर रामकुमार, ससुराल पक्ष के विनोद, पुष्पा व देवकी उसकी बहन से मारपीट करते थे। उसे घर से निकाल दिया गया था। सोमवार को उसकी बहन ने मुरथल थाना में शिकायत दी थी। जहां पर आरोपियों ने पहुंचकर राजीनामा लिखवा लिया था। बाद में घर आने के बाद उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार दिया गया

पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. देवेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी प्रमोद को मुरथल से काबू कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी फूलकंवार ने बताया कि विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी पति प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static