बस ने बाइक सवार में कुचला, मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 12:24 PM (IST)

यमुनानगर:छछरौली कस्बे के विश्राम गृह के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में पहले छछरौली के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां से उसे ट्रॉमा सैंटर रैफर कर दिया गया। वहां पर भी उसकी हालत में सुधार न होने के कारण उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। मार्ग में ही उसकी मृत्यु हो गई। ऐसे में उसके शव को जगाधरी सिविल अस्पताल रखवा दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

गांव इस्माईलपुर निवासी प्रवीण कुमार ने छछरौली पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से छछरौली से गुजर रहा था। इस दौरान दोपहर लगभग अढ़ाई बजे वह सड़क किनारे खड़ा हुआ कोई सामान खरीद रहा था कि एक स्कूल बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी और उसका टायर बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया। उसने जाकर देखा तो घायल उसका चचेरा भाई हरीश कुमार (35) निकला। उसे घायल अवस्था में छछरौली के सरकारी अस्पताल, बाद में ट्रॉमा सैंटर, फिर पी.जी.आई. चंडीगढ़ लेकर गए तो मार्ग में रायपुररानी के पास उसने दम तोड़ दिया। ऐसे मेंं उसे वापस लेकर आए और जगाधरी सिविल अस्पताल में उसका शव रखवा दिया। 

दुर्घटना के बारे में प्रवीण ने बताया कि उसके भाई हरीश ने 2 दिन पूर्व ही एक पुरानी कार खरीदी थी। उसकी ही पैमेंट करने के लिए छछरौली से गुजर रहा था कि बस ने उसे कुचल दिया। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना करने वाली स्कूल बस छछरौली के ही एक स्कूल की है। 

उधर, मामले को लेकर जांच अधिकारी ए.एस.आई. भूप सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बस का नंबर नोट कर लिया था। मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। उसके आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static