2 सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों सहित 3 के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 06:05 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के लोकायुक्त ने पुलिस महानिदेशक को डी.एस.पी. अशोक कुमार सभ्रवाल (सेवानिवृत्त),ए.एस.आई. जोगिंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) व  ए.एस.आई. पृथ्वी सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं लोकायुक्त ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ 3 माह में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। लोकायुक्त ने यह आदेश यमुनानगर वासी अनीता शर्मा द्वारा दायर एक याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिए। मामला 9 दिसम्बर, 2011 का है जब नैशनल पब्लिक स्कूल यमुनानगर में 12वीं कक्षा के छात्र रंजन शर्मा ने एक सुसाइड नोट लिख कर खुद को आग लगा ली थी जिस कारण बच्चे की मौत हो गई थी। एस.पी. क्राइम ब्यूरो डा. राजश्री की जांच के बाद यमुनानगर के अत्तिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में 28 जुलाई, 2015 को राजबीर पुंढीर व राकेश मकोल को 6 साल की सजा व 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। 

वहीं अदालत ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए विभाग से मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अनीता शर्मा ने दायर याचिका में कहा था कि मुकद्दमा नंबर 370, धारा 306/34 में दिनांक 18 दिसम्बर, 2011 को फरखपुर पुलिस थाना दर्ज केस में फूल सिंह (डी.एस.पी., मुख्यालय यमुनानगर), ए.एस.आई. जोङ्क्षगद्र सिंह (सेवानिवृत्त), ए.एस.आई. पृथ्वी सिंह व एस.पी. जगाधरी अशोक कुमार सभ्रवाल (सेवानिवृत्त) ने ईमानदारी से जांच नहीं की तथा दोषियों को बचाने की कोशिश की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए 3 पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static