वाल्मीकी बस्ती में प्रधान पद को लेकर हुआ झगड़ा, आधा दर्जन लोग घायल (Pics)

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2015 - 06:15 PM (IST)

यमुनानगर,(सुमित अॉबरोय/हरिंदर सिंह) : यमुनानगर की जगाधरी की वाल्मीकी बस्ती में प्रधान पद को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में ईंट,पत्थर व कांच की बोतलें चलीं, जिसके चलते आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित को संभाला। इस बीच कई कर्मचारियों ने प्रवीण कुमार को नया प्रधान बनाया दिया। तनाव को देखते हुए निगम कार्यालय पर पुलिस तैनात की गई हे। नपा कर्मचारी संघ के प्रधान संत कुमार ने प्रतिक्रिया जताते हुए प्रवीण कुमार को मनमर्जी का प्रधान बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static