मंदबुद्धि महिला से रेप मामला: स्टाफ ने गलत काम होने से किया इन्कार

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 06:01 PM (IST)

यमुनानगर: 35 वर्षीय मंदबुद्धि महिला से रेप मामले में महिला थाना पुलिस ने ट्रामा सैंटर में जांच की। 5 से अधिक लोगों के बयान लिए गए। बयान में उन लोगों को शामिल किया गया जिनकी घटना के समय ड्यूटी थी। सभी ने गलत कार्य होने से इंकार किया है, वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। वह अपना पता सही बता रही है।इस पर मनोचिकित्सक डा. सुनील कुमार ने बताया कि महिला दिमागी तौर पर स्वस्थ नहीं है। उसे अभी यह ही नहीं पता कि उससे क्या पूछा जा रहा है, वह क्या बता रही है। सी.एम.ओ. डा. कुलदीप सिंह के मुताबिक कैदी वार्ड में उपचाराधीन कैदी की पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि घटना के समय वह वार्ड में मौजूद थी। पीड़ित महिला ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी (जिस अज्ञात पुलिस कर्मी पर मामला दर्ज हुआ) से खाना मांग रही थी। वह खाना देने जरूर गया था। 

उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला को 25 दिसम्बर की रात रेलवे रोड से बेहोशी की हालत में लाया गया था। जब वह कुछ ठीक हुई, तब उसे कैदी वार्ड के साथ लगते वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर का कहना है कि पीड़ित महिला अभी अनफिट है। इस वजह से उसके बयान नहीं हो पाए। घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के बयान लिए गए हैं। अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की नजर है। उनका कहना है कि इस मामले की सच्चाई को जल्द सामने लाया जाएगा। महिला के साथ न्याय होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static