अगले 5 सालों में 5 और वायदे जेजेपी जनता से करेगी पूरे : दिग्विजय चौटाला

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 04:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी-भाजपा गठबंधन चुनावों से किए वायदों को पूरी तरह अमली जामा पहना रहा है। हरियाणा विधानसभा में दो ऐतिहासिक बिल पास हुए जिनमें हरियाणा के अंदर प्राइवेट सैक्टर में हरियाणा के युवा वर्ग को 75 % रोजगार व हरियाणा में पंचायती चुनाव में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी। अगले 5 सालों में 5 और वायदे जेजीपी जनता से पुरे करेगी। पंचायती चुनाव में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी नैना चौटाला जी की ही चुनरी की चौपाल का वायदा था जो हमने पूरा किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा की राजधानी हरियाणा के सेंटर चाहिए जींद या हिसार। जहां हर व्यक्ति सहजता से हरियाणा के किसी भी कोने से पहुंच सके। इसका मतलब यह नहीं की हम चंडीगढ़ पर अपना हक छोड़ेंगें। पंजाब व हरियाणा को जिस रेशों में हक पहले से मिला हुआ है व कायम है | अगर पंजाब अपनी राजधानी व हाई अलग बनाता है तो उस सूरत में हरियाणा की राजधानी हरियाणा के सेंटर में बने।  

दिग्विजय चौटाला ने कहा की भोले भाले किसानों को गुमराह करके कांग्रेस कृषि बिलों पर केवल राजनीती करने पर आमादा है ,यह सदन में प्रमाणित हो चुका है | कांग्रेस मुख्यमंत्री द्वारा लाए धन्यवाद प्रस्ताव पे वेळ में पहुंच सदन का समय बेकार कर यह इन्तजार करती नजर आई की उन्हें कब नेम किया जाए। प्रस्तुत है दिग्विजय चौटाला से हुयी ख़ास बातचीत के प्रमुख अंश : 

प्रश्न : भजपा -जेजीपी गठबंधन सरकार को एक वर्ष हो गया। कितने वायदे पूर्ण हुए?  
उत्तर : 
जे जी पी -भजपा गठबंधन चुनावों से किये वायदों को पूरी तरह अमली जामा पहना रहा है | हरियाणा विधानसभा में दो ऐतिहासिक बिल पास हुए जिनमे हरियाणा के अंदर प्राइवेट सैक्टर में हरियाणा के युवा वर्ग को 75 % रोजगार व् हरियाणा में पंचायती चुनाव में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी | अगले 5 सालों में 5 और वायदे जेजीपी जनता से पुरे करेगी | 34 ऐसे बिंदु हैं जो कॉमन हैं और उनपर प्रोग्रेस हो रही है | पंचायती  चुनाव में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी नैना चौटाला जी का ह्री चुनरी की चौपाल का वायदा था जो हमने पूरा किया।

प्रश्न : स्कूल ,कॉलेज खुलने जा रहें हैं, इनसो का स्टैंड क्या है ?
उत्तर : 
7-8 महीनों से स्कुल ,कालेज सभी बंद हैं | हमारा स्टैंड था की यह कोरोना काल में नहीं खुलने चाहिए | हम इस पर ताजा हालत के तहत मंथन कर रहें हैं | अब नए सत्र ,नयी कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं | शिक्षा संस्थान केंद्र सरकार व् गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स पर खुलने चाहियें | जो अभिभावक करना के चलते या अपने बच्चों को क्रोनिक डिजीज के चलते नहीं भेजना चाहते उन्हें ऑन लाइन शिक्षा व परीक्षाओं की छूट मिलनी चाहिए | हम िंसों में भी रिव्यू कर सरकार से बातचीत करेंगें |मुख्यमंत्री मनोहरलाल व् उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मामले में पूरा भरोसा किसानो को पहले दिन से ही दे चुकें हैं |  

प्रश्न : कृषि कानूनों पर कांग्रेस एग्रेसिव है, सभी दुष्यंत चौटाला का इस्तीफ़ा क्यों चाहतें हैं ?
उत्तर : 
विरोध करना सबका अधिकार है | दुष्यंत चौधरी देवीलाल के परिवार से हैं ,उनके शरीर में चौधरी देवीलाल का खून है | कांग्रेस व् कुछ लोग केवल किसानो को गुमराह करके सत्ता तक पहुँचने के लिए दुष्यंत की खिलाफत करतें हैं | जबकि दुष्यंत सबसे बड़े किसानों के हितों के रखवाले हैं | कांग्रेस शाषित राज्यों की भी फसलें चाहे वह  धान हो ,कॉटन ,मूंगफली ,सूरजमुखी हो आज हरियाणा में आकर बिक रहीं हैं क्योंकि यहाँ मंडी भी कायम है और एम् एस पी भी | 

प्रश्न : हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से बाहिर कहीं बनाई जाए ,अलग हिघ्कोर्ट हो ,पर क्या स्टैंड है?
उत्तर : 
हरियाणा की राजधानी हरियाणा के सेंटर  चाहिए जींद या हिसार | जहां हर व्यक्ति सहजता से हरियाणा के किसी भी कोने से पहुँच सके | इसका मतलब यह नहीं की हम चंडीगढ़ पर अपना हक छोड़ेंगें | पंजाब व हरियाणा को जिस रेशों में हक पहले से मिला हुआ है व कायम है | अगर पंजाब अपनी राजधानी व हाई अलग बनाता है तो उस सूरत में हरियाणा की राजधानी हरियाणा के सेंटर में बने | 

प्रश्न : हरियाणा के कानूनों के अंदर पंजाब एक्ट हटाने की तैयारी है ?
उत्तर : 
बिलकुल उचित कदम है | हरियाणा को अलग हुए 54 वर्ष हो चुकें हैं ,हम हरियाणवीं हैं हमारे अपने कानून होने चाहिए | 

प्रश्न : आप अपने चाचा को सद्बुद्धि की क्यों प्राथना कर रहें हैं? 
उत्तर : 
अजीबोगरीब व् दुःख की बात है की हम राजनैतिक तौर  पर बिलकुल अलग हैं | यह अभी चौटाला व ओम प्रकाश चौटाला खुद भी कहतें हैं की हम राजनैतिक तौर  पर बिलकुल अलग हैं,पारिवारिक तौर पर एक हैं | फिर मेरे प्रति आपत्तिजनक भाषा व शब्द क्यों ? अभी जी मेरे से बड़े हैं, मैं उनका सम्मान आज भी करता हूं और कल भी करता रहूंगा | वह अमर्यादित भाषा इस्तेमाल न करें के लिए प्रभु से उनकी सध्बुदी की कामना है |  

प्रश्न : आपके चाचा के निशाने पर आपके भाई दुष्यंत चौटाला के सभी विभाग भी है?
उत्तर : 
कोई यह तो साबित करे की दुष्यंत ने कभी किसी से मांगें हैं | दुष्यंत ने अपने विभागों में सफाई की है ,भ्रस्टाचार खत्म किया है | जो लोग विभागों में गलत कर रहे थे उनके खिलाफ क्रिमिनल केसिस भी दर्ज हुए हैं | न जाने लोगों के पेट में दर्द क्यों हैं | 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static