घर में घुसकर बदमाशों ने व्यक्ति पर लाठी व कुल्हाड़ी से किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 12:15 PM (IST)

भिवानी : बापोड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बापोड़ा निवासी सतपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वीरवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस  दौरान उसे गली झगड़े को शोर सुनाई दिया। उसने बाहर जाकर देखा तो अभिषेक उसके ताऊ धर्मपाल के साथ झगड़ा कर रहा था। उसने अभिषेक को समझा कर वहां से भेज दिया। कुछ समय बाद अभिषेक, अभिषेक की मां, अभिषेक का चाचा, कौशल्या, नवीन, राजेश व नितिन अपने हाथ में लाठी व कुल्हाडी़ लेकर उसके मकान में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।

झगड़े का शोर सुनकर उसकी पत्नी और बीच बचाव करने लगे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने जाते वक्त उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके  बाद उनको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उनको पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस ने घायल सतपाल के बयान पर आरोपिय़ों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static