संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2020 - 11:09 AM (IST)

भिवानी : गांव चिडिय़ा में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव चिडिय़ा निवासी एक विवाहिता ने कमरे में संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद एक परिजन कमरे की तरफ पहुंचा तभी विवाहिता को फंदे पर झूलता पाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। विवाहिता ने किस वजह से फंदा लगाया अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static