कृषि कानूनों को लेकर सियासत तेज, भाजपा के नेता बोले- कांग्रेस किसानों को कर रही है गुमराह

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 05:06 PM (IST)

भिवानी(अशोक):  कृषि कानूनों को लेकर सिसायत तेज होती नजर आ रही है। इसी के चलते सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका और किसानों को कृषि कानूनों के बारे में गुमराह किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को बहका रही है। 

 अक्सर देखने में आता है कि विपक्षी पार्टियों के नेता किसी मांग या मुद्दों को लेकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का फूंकते है और अपना रोष जाहिर करते है, लेकिन भिवानी में आज इसके विपरीत देखने को मिला। यहां पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और अपना रोष जाहिर किया। भिवानी के घण्टा घर चौक  पर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका।

 इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कृषि बिलों को लेकर किसानों को बरगलाने व भडक़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को राजनीति करनी है तो वह खुले आम करे। किसानों की आड़ में राजानैतिक रोटियां न सेंके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झुठे वायदे करके किसानों के माध्यम से प्रदेश व देश में अराजकता फैला रही है, ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static