अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, महिला सहित तीन घायल

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 11:04 AM (IST)

होडल (ब्यूरो) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बॉर्डर के निकट एक तिपहिया के पलट जाने से एक महिला सहित तीन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद तिपहिया वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तिपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोसीकला के गांव लाडपुर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तिपहिया में सवार होकर होडल की तरफ आ रहा था।

जब वह करमन बॉर्डर के निकट पहुंचे तो तिपहिया चालक ने तेज स्पीड में चलाते हुए उसे अचानक मोड़ दिया, जिसमें तिपहिया अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तिपहिया चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप की शिकायत पर तिपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static