CM मनोहर लाल ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2019 - 10:59 AM (IST)

फतेहाबाद: जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में लगभग 104 करोड़ रुपए की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा वीरवार को सायं 8 बजे स्थानीय पपीहा पार्क पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसमूह को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार यानी 6 सितम्बर को सुबह लोक निर्माण विश्राम गृह में लगभग 4 विभागों की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला, हरियाणा के नागरिक आपूॢत और उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कम्बोज, सांसद सुनीता दुग्गल, संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, सी.टी.एम. डा. जयबीर यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता और गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
1. भूना रजबाहा बुर्जी नंबर 25500 टेल का पुनॢनर्माण। इस रजबाहा के पुनॢनर्माण से गांव भूना, मोचीवाली, चौबारा, जांडली खुर्द की 4024 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूॢत में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 7 पुल व 8 घाटों का भी पुनॢनर्माण किया जाएगा।

2. घग्गर रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 49500 टेल व इसकी वित्रिका शक्करपुरा रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 19029 टेल का पुनॢनर्माण करवाया गया। इस रजबाहे के पुनॢनर्माण से गांव म्योंद बेगमवाली, साधनवास, भूरथली, मुसाखेड़ा, करंडी, बबनपुर, रत्ताथेह, दिवाना, कंवलगढ़, लांबा की 12324 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूर्ति में भी सुधार होगा। इस रजबाहा पर 12 पुल व 14 घाटों का भी पुनॢनर्माण किया गया।

3. धारसूल रजबाहा बुर्जी नंबर 0 से 54975 टेल का पुनॢनर्माण करवाया गया। इस रजबाहे के पुनॢनर्माण से गांव मामुपुर, कुदनी, रहनवाली, जमालपुर शेखां, बुडऩपुर, हैदरवाला, चिल्लेवाला, गुल्लरवाला, ढेर, दिवाना, धारसूल खुर्द, रत्ताथेह की 9814 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुविधा में विस्तार तथा इन गांवों के जलघरों की आपूॢत में भी सुधार होगा। 
इस रजबाहे पर 8 पुल व 10 घाटों का भी पुनॢनर्माण किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static